Lets Create Satyuga

रिश्तों की शर्मनाक करतूत से एक बार फिर साइबरसिटी शर्मसार हुई है। गुरुग्राम के वजीराबाद गांव में एक मुंहबोले भाई ने अपनी बहन को हवस का शिकार बनाया। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की गर्भवती हुई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक चंद्रमनी ने जनवरी में लड़की से दुष्कर्म किया था। शुक्रवार को जब पीड़िता के पेट में अचानक दर्द हुआ तो उसे गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है। इस खबर को सुनते ही मां-बाप के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जब पीड़िता से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि जनवरी में उसके घर आए मुंह बोले भाई ने दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी रेवाड़ी में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का काम करता है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। #rape #brothersister #Gurugram #haryana #pregnant #haryananews #rohtaknews #haryana #rohtak #Jindnews #kaithalnews #bhiwaninews #sirsanews #hisarnews #panipatnews #sonipatnews #Gohananews #bahadurgarhnews #jhajjarnews #Gurugramnews #Faridabadnews #charkhidadrinews #Karnalnews #punjabkesariharyana #punjabkesari #dainikbhaskar #indianews #india #dailynews

Comments

Popular posts from this blog

Delhi WOMAN alleges RAPE by taxi driver, aide in Greater Noida

Auto driver attempts SUICIDE at Burail jail

SEXUAL ABUSE of WOMEN result of unequal power equations: Court.